ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली टीम इंडिया, वर्ल्ड चैम्पियन्स से मुलाकात की तस्वीरें आईं सामने

DELHI: टी20 वर्ल्ड कप में बारबाडोस की धरती पर साउथ अफ्रीका की टीम को धूल चटाकर जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम भारत लौट आई है। स्वदेश लौटने के बाद टीम इंडिया के सदस्यों ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली टीम इंडिया, वर्ल्ड चैम्पियन्स से मुलाकात की तस्वीरें आईं सामने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: टी20 वर्ल्ड कप में बारबाडोस की धरती पर साउथ अफ्रीका की टीम को धूल चटाकर जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम भारत लौट आई है। स्वदेश लौटने के बाद टीम इंडिया के सदस्यों ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम आवास जाकर मुलाकात की और जीत की ट्रॉफी उनके हाथों में सौंप दी। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं।


दरअसल, टी20 विश्वकप में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौट आई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के स्वागत के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद थी। फैंस ने खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावे सभी खिलाड़ियों ने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और वहां से होटल के लिए रवाना हो गए। 


भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पीएम आवास जाकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से बारबाडोस के अनुभवों को साझा किया। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया वापस होटल के लिए रवाना हो गई, जहां से वह मुंबई जाएगी। मुंबई के नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया खुली बस पर सवार होकर रोड शो करेगी।