ब्रेकिंग
Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आगाज : पहले मुकाबले में एफसीआई ने लक्ष्य इंजीटेक को हराया

PATNA : पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार से पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आगाज स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में हुआ। पहले मुकाबले में एफसीआई

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आगाज : पहले मुकाबले में एफसीआई ने लक्ष्य इंजीटेक को हराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार से पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आगाज स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में हुआ। पहले मुकाबले में एफसीआई ने लक्ष्य इंजीटेक को 30 रनो से हरा दिया। 


इससे पहले जूनियर डिवीजन लीग का उद्घाटन पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने किया। रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पटना में क्रिकेट की गतिविधियां लगातार बेहतर हो रही है। खिलाडियों को अनुशासन में रहकर अपने खेल पर ध्यान देना चाहिये। पटना जिला क्रिकेट संघ का लक्ष्य है कि जिले से ऐसे खिलाडियों को तैयार किया जाये, जो देश में पटना और बिहार का नाम रोशन कर सकें।


पटना जिला सीनियर और जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग आयोजन समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. मुकेश कुमार सिंह समेत क्रिकेट से जुड़े कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


जूनियर डिवीजन लीग के पहले मैच में एफसीआई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य इंजीटेक की टीम 27.2 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट हो गई। चार विकेट चटकाने वाले एफसीआई के आशीष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एफसीआई के रोहित कुमार ने 31 रन बनाकर अपनी टीम को 163 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी थी। लक्ष्य इंजीटेक की ओर से रवि प्रकाश ने 47 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत तक पहुंचाने में असफल रहे।

टैग्स