ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

ओलंपिक में डेब्‍यू करते कांस्य पर साधा निशाना, स्वप्निल कुसाले ने भारत को दिलाया तीसरा पदक

DESK : पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन की शुरुआत भारत के लिए काफी सुखद रहा है। शूटर स्वप्निल कुसाले ने भारत को तीसरा पदक दिलाया। इससे पहले भी शूटिंग में ही भारत ने दोनों मेडल ब्र

ओलंपिक में डेब्‍यू करते कांस्य पर साधा निशाना, स्वप्निल कुसाले ने भारत को दिलाया तीसरा पदक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन की शुरुआत भारत के लिए काफी सुखद रहा है। शूटर स्वप्निल कुसाले ने भारत को तीसरा पदक दिलाया। इससे पहले भी शूटिंग में ही भारत ने दोनों मेडल ब्रॉन्ज जीते थे। इससे पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने भारत को कांस्य पदक जिताया और अब स्वप्निल कुसाले ने ओलंपिक डेब्यू में पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया। 451.4 के स्कोर के साथ उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और भारत को ये पदक जिताया।


कुसाले रेलवे टिकट कलेक्टर भी हैं। यह काफी शांत स्वभाव के खिलाड़ी माने जाते हैं। अब उन्होंने मेडल अपने नाम किया। उनके मेडल जीतने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। स्वप्निल कुसाले ने स्टैंडिंग में पहली सीरीज में 51.1 और दूसरी सीरीज में 50.4 यानी कुल मिलाकर 101.5 का स्कोर किया। यानी उनके पास कुल स्कोर 422.1 और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए।


मालूम हो कि भारत के लिए ओलंपिक में पहला मेडल 2004 में राज्यवर्धन राठौड़ ने दिलाया था। उन्होंने एथेंस ओलंपिक में मेडल जीता था। इसके बाद बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने सोने पर निशाना साधा। साल 2012 में बीजिंग ओलंपिक में भारत के दो शूटर मेडल लेकर आए।  इसी साल विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।  इसके बाद शूटर्स को ओलंपिक मेडल जीतने के लिए 12 साल का इंतजार करना पड़ा।