ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Panorama sports season 7: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के छठे चरण के फुटबॉल प्रतियोगिता जिला स्कूल खेल मैदान आज से शुभारंभ

PURNEA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 छठे चरण का फुटबॉल प्रतियोगिता आज से जिला स्कूल खेल मैदान परिसर पूर्णिया में प्रारंभ हो रहा है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा

Panorama sports season 7: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के छठे चरण के फुटबॉल प्रतियोगिता जिला स्कूल खेल मैदान आज से शुभारंभ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 छठे चरण का फुटबॉल प्रतियोगिता आज से जिला स्कूल खेल मैदान परिसर पूर्णिया में प्रारंभ हो रहा है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा एवं जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, फुटबॉल प्रतियोगिता के तकनीकी पदाधिकारियों, मैच रेफरी एवं स्कूल और रजिस्टर क्लबों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिपावली एवं छठ पर्व के कारण विद्यालय बंद होने से पूर्व ही अंडर -17 बालक एवं बालिका वर्ग का फुटबॉल प्रतियोगिता करा ली जाए ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी ना हो। 


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि उद्घाटन मुकाबला बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स हिंदी मिडियम स्कूल बनाम उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के बीच सुबह 9:00 बजे से खेली जाएगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा होंगे।


पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने आयोजन समिति सदस्यों से कहा फुटबॉल हो या क्रिकेट खिलाड़ी अपने आयु वर्ग में ही खेले। यह सुनिश्चित कीजिए एवं उम्र प्रमाण पत्र गलत पायें जाने पर साटीफिकेट, मैडल, ट्रॉफी, नगद पुरस्कार राशि से वंचित कीजिये और पनोरमा स्पोर्ट्स से एक वर्ष का प्रतिबंध भी लगा दिजिए। उम्र लेकर काफी शिकायत आ रही है। 


फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर पूर्णिया परिक्षेत्र के खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। स्कूल एवं क्लबों के पदाधिकारियों ने पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि पनोरमा ग्रुप विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। यह काबिले तारीफ है। 62 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, कुश्ती, कबड्डी, साइकिलिंग एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता हो चुकी है। अब फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता की बारी है। हार्सराईटिग एवं अंडर -17 वॉलीबॉल का मुकाबला शेष रह गया है।


जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने कहा कि समय को ध्यान में रखते हुए फुटबॉल प्रतियोगिता की टाई सीट ड्रॉ के माध्यम से बनाया गया है। सभी रजिस्टर स्कूल एवं क्लबों से अनुरोध है कि अपने समय से जिला स्कूल खेल मैदान परिसर पूर्णिया में आवें। बैठक में उपस्थित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, जिला फुटबॉल संघ सचिव अजीत सिंह, मो मंजर मोहसिन, बिमल मुकेश,रुबेन सोरेन, केतन कृष्णा,अजय कुमार दास, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार, हर्षित आनंद, हरीश कुमार,आकाश, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।


Panorama sports season 7: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के छठे चरण के फुटबॉल प्रतियोगिता जिला स्कूल खेल मैदान आज से शुभारंभ

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता