ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के ऑलराउंडर का दावा, पंड्या को बना देंगे नंबर-1

DESK : मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल की एक तरफ जहां तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक को हार्दिक के खेल मे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल की एक तरफ जहां तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक को हार्दिक के खेल में काफी कमी नजर आई. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियों में अब्दुल रज्जाक कह रहे हैं कि 'मैंने भारत और वेस्टइंडीज का मैच देखा. इस दौरान पहली बार हर्दिक पंड्या को करीब से देखा. बल्लेबाजी करते वक्त उनके फुटवर्क में, बॉडी बैलेंस में... बड़ी खामियां नजर आईं...अगर मैं पंड्या के साथ दो हफ्ते वर्क करूं, कोचिंग दूं, उनको सिखाने की कोशिश करूं... दुबई में क्रिकेट पर उनके साथ काम करूं तो मुझे उम्मीद है कि दो हफ्ते के बाद वह दुनिया के नंबर वन हिटर बन सकते हैं'. https://twitter.com/Saj_PakPassion/status/1144326489095249920 वीडियो में रज्जाक ने बीसीसीआई से भी अपील की है. रज्जाक ने कहा कि 'अगर बीसीसीआई पंड्या में सुधार लाना चाहता है, तो मैं इसके लिए तैयार हूं और पंड्या को दो हफ्ते में मुकम्मल ऑलराउंडर बना सकता हूं.'
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता