ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

स्वर्ण पदक से चुके पहलवान रवि दहिया, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल, फाइनल मुकाबले में हार

DESK : भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया (57 किग्रा भारवर्ग) स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए हैं. हालांकि उन्होंने देश के लिए पांचवा मेडल लाया है. पुरुषों के फ्री स्टाइल 57 किलो रेसलिं

स्वर्ण पदक से चुके पहलवान रवि दहिया, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल, फाइनल मुकाबले में हार
First Bihar
3 मिनट

DESK : भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया (57 किग्रा भारवर्ग) स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए हैं. हालांकि उन्होंने देश के लिए पांचवा मेडल लाया है. पुरुषों के फ्री स्टाइल 57 किलो रेसलिंग स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में रूस के पहलवान जवुर यूगेव से हारने के बाद रवि कुमार दहिया को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है. 

स्वर्ण पदक से चुके पहलवान रवि दहिया, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल, फाइनल मुकाबले में हार

मैच की शुरुआत में रूसी पहलवान जुरेव ने एक एक कर दो पॉइंट बटोरे. इसके बाद  रवि दहिया ने विरोधी पहलवान को चित कर 2 अंक बटोरे. दोनों के बीच पहला राउंड खत्म होने के बाद पलड़ा रूसी पहलवान का ही भारी रहा क्योंकि बढ़त उनके पास थी. 

स्वर्ण पदक से चुके पहलवान रवि दहिया, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल, फाइनल मुकाबले में हार

दूसरे राउंड में भी रूस के जुरेव ने रवि दहिया के हमलों को लगातार नाकाम किया. इस बीच विरोधी पहलवान ने  और अंक बटोर लिए. दोनों के बीच फासला 7-2 का था. इसे कम करने की कोशिश में रवि दहिया ने रूसी पहलवान को चित कर 2 और अंक बटोरे. पर गोल्ड मेडल वाला दांव नहीं लगा सके.

स्वर्ण पदक से चुके पहलवान रवि दहिया, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल, फाइनल मुकाबले में हार

गौरतलब हो कि दहिया ने बुधवार को पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के नूरीस्लाम सानायेव को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. बता दें कि दहिया पर पूरे देश की निगाहें टिकीं थीं कि वे भारत के लिए इसबार ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर आएंगे. हालांकि फाइनल मुकाबले में उनकी हार हो गई. 

स्वर्ण पदक से चुके पहलवान रवि दहिया, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल, फाइनल मुकाबले में हार

आपको बता दें कि रवि कुमार दहिया ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पांचवें पहलवान बन गए हैं. रवि से पहले भारत की ओर से केडी जाधव, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ओलिंपिक में पदक जीत चुके हैं. गौरतलब हो कि सिर्फ अभिनव बिंद्रा ऐसे भारतीय हैं जिनके नाम व्यक्तिगतस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

स्वर्ण पदक से चुके पहलवान रवि दहिया, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल, फाइनल मुकाबले में हार

जिस रेसलर जवुर उगुवेय से भारतीय पहलवान रवि दहिया हारे हैं. वह दुनिया के बेस्ट खिलाडियों में से एक हैं. जवुर ने सेमीफाइनल में इरान के रेजा अत्री को 8-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. जवुर साल 2018 और 2019 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं.

स्वर्ण पदक से चुके पहलवान रवि दहिया, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल, फाइनल मुकाबले में हार