ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

नवीन उल हक़ ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया अपने रिटायरमेंट का कंफर्मेशन

DESK : अफगान फास्ट बॉलर नवीन उल हक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान का सफर खत्म होते ही यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने वर्ल्ड कप से

नवीन उल हक़ ने  वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास,  इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया अपने रिटायरमेंट का कंफर्मेशन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : अफगान फास्ट बॉलर नवीन उल हक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान का सफर खत्म होते ही यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। नवीन ने 27 सितंबर को उन्होंने कहा था कि वह वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। 


नवीन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का कंफर्मेशन दिया। उन्होंने 'मैं रहूं या न रहूं' गीत के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया।  उन्होंने इसके साथ ही 'Thank You' लिखकर अफगानिस्तानी फ्लैग की ईमोजी भी लगाई।  इस पोस्ट के बाद यह साफ हो गया कि नवीन अब वनडे क्रिकेट में अफगान जर्सी में नजर नहीं आएंगे। 


दरअसल, नवीन अब केवल टी20 क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं। वह अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलते रहेंगे। उन्होंने सिंतबर में अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने करियर को लंबा खींचना चाहते हैं इसलिए बाकी फॉर्मेट छोड़कर वह केवल टी20 क्रिकेट पर फोकस करना चाहते है।