ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

इंटरनेशनल क्रिकेट को मुरली विजय ने कहा अलविदा, पांच साल से टीम में वापसी का कर रहे थे इंतजार

DESK: भारतीय टीम में टेस्ट मैचों के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीटर के जरिए दिया हालांकि साथ ही साथ मुरली ने

इंटरनेशनल क्रिकेट को मुरली विजय ने कहा अलविदा, पांच साल से टीम में वापसी का कर रहे थे इंतजार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: भारतीय टीम में टेस्ट मैचों के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीटर के जरिए दिया हालांकि साथ ही साथ मुरली ने यह भी साफ किया है कि वे क्रिकेट से जुड़े रहेंगे। 30 जनवरी की दोपहर मुरली विजय ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया और फैन्स को शुक्रिया कहा है। लंबे समय से मुरली विजय इंडिया टीम में वापसी का इंतजार कर रहे थे।


दरअसल, टीम इंडिया स्टाइलिश ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं। मुरली विजय ने अपने ट्वीटर के जारिए सोमवार की दोपहर इसका एलान किया। मुरली विजय अपने 38 वर्ष के उम्र में भारत की ओर से कुल 61 टेस्ट और 17 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। मुरली विजय का पहला टेस्ट मैच नवंबर 2008 को ऑस्टेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2018 में खेला, जिसके बाद वे भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए। 


मुरली विजय ने अपने ट्वीट में कहा कि, वे इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा ले रहें हैं, लेकिन क्रिकेट जगत में नए मौके की तलाश करेंगे। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर के तौर पर यह उनके लिए नए सफर की शुरुआत है, वह आगे भी क्रिकेट में खुद को चैलेंज करेंगे। मुरली विजय ने ट्वीट के जरिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई), चेन्नई सुपरकिंग्स, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन( टीएनसीए) और चेम्प्लास्ट सैनमार का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने अपने कोचों और साथी खिलाड़ियों को भी शुक्रिया कहा। 


मुरली ने लिखा कि, "2002 से 2018 तक का समय मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय रहा है इतने बड़े लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व का बात है।" आपको बता दें कि मुरली विजय ने 105 टेस्ट पारियों में 38.28 की औसत से कुल 3982 रन बनाए हैं। उनके खाते में 12शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं 17 इंटरनेशनल वनडे मैचों में मुरली विजय ने 21.18 के मामूली औसत से कुल 339 रन ही बनाए हैं।


इंटरनेशनल क्रिकेट को मुरली विजय ने कहा अलविदा, पांच साल से टीम में वापसी का कर रहे थे इंतजार

टैग्स