ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मोदी सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटाया, अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार होगा

DELHI : ओलंपिक में 41 साल बाद जीत हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है. मोदी सरकार ने अब खेल रत्न पुरस्कार स

मोदी सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटाया, अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार होगा
First Bihar
3 मिनट

DELHI : ओलंपिक में 41 साल बाद जीत हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है. मोदी सरकार ने अब खेल रत्न पुरस्कार से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का नाम अलग कर दिया है. भारत में खेल रत्न पुरस्कार अब मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा. सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने का फैसला किया है. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है. पीएम मोदी ने कहा है कि लोगों की मांग पर हमने खेल रत्न पुरस्कार के नाम में बदलाव किया है. देश वासियों की तरफ से लगातार यह अपील आ रही थी कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए और इसी को देखते हुए हमने यह फैसला किया है. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं. विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है. देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए. लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है. जय हिंद!



मोदी सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम अलग कर भले ही मेजर ध्यानचंद का नाम जोड़ने का फैसला किया हो लेकिन इस मसले पर आगे आने वाले वक्त में सियासत शुरू होनी तय है. कांग्रेस को यह बात नागवार गुजरेगी. बीजेपी के विपक्षी दल इस मसले पर सवाल खड़ा कर सकते हैं. हालांकि सरकार का यह तर्क होगा कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार इसलिए रखा गया क्योंकि देशवासियों की मांग भी थी और खिलाड़ियों के सम्मान पुरस्कार में खिलाड़ियों के नाम का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए.