ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

धोनी के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, 8 जनवरी को किया था आखिरी ट्वीट

DESK : इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है. धोनी ने अपना आखिरी ट्वीट 8 जनवरी को किया था. कहा जा रहा है कि ट्विटर पर कम

धोनी के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, 8 जनवरी को किया था आखिरी ट्वीट
First Bihar
2 मिनट

DESK : इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है. धोनी ने अपना आखिरी ट्वीट 8 जनवरी को किया था. कहा जा रहा है कि ट्विटर पर कम एक्टिव रहने की वजह से ऐसा किया गया है. 

धोनी के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, 8 जनवरी को किया था आखिरी ट्वीट

आपको बता दें कि ट्विटर पर धोनी के 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ट्विटर की वेरिफिकेशन पॉलिसी के मुताबिक, अगर कोई अपना हैंडल बदलता है तो ब्लू टिक बैज हटाया जा सकता है. अगर अकाउंट छह महीने की अवधि से इनएक्टिव है तो भी ब्लू टिक हट सकता है. धोनी का एकाउंट सस्पेंड तो नहीं हुआ है, लेकिन ब्लू टिक हटा लिया गया है. इससे पहले भी ऐसे कई मामले आए हैं, जब किसी पॉलिसी के उल्लंघन करने या यूजर के एक्टिव न रहने पर ट्विटर ने अकाउंट सस्पेंड किया है या ब्लू टिक हटा लिया है. 


गौरतलब है कि धोनी ट्विटर पर भले ही एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा उनके नाम की चर्चा होती रहती है. धोनी कभी अपने फॉर्म हाउस में खेती करते नजर आते हैं, तो कभी अपने अलग हेयरस्टाइल की वजह से लोगों के बीच में सुर्खियों बटोरते हैं. 

टैग्स