ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

झारखंड की बेटियों ने बढ़ाया सूबे का मान, एक साथ 6 लड़कियों का इंडियन फुटबॉल टीम में हुआ चयन

JHARKHAND:झारखंड की 6 बेटियों का चयन इंडियन फुटबॉल टीम में एक साथ हुआ है। इंडियन फुटबॉल टीम के लिए रांची की नीतू लिंडा, सुनीता मुंडा और अनिता कुमारी का चयन हुआ है तो वही सिडेगा की

झारखंड की बेटियों ने बढ़ाया सूबे का मान, एक साथ 6 लड़कियों का इंडियन फुटबॉल टीम में हुआ चयन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND:झारखंड की 6 बेटियों का चयन इंडियन फुटबॉल टीम में एक साथ हुआ है। इंडियन फुटबॉल टीम के लिए रांची की नीतू लिंडा, सुनीता मुंडा और अनिता कुमारी का चयन हुआ है तो वही सिडेगा की पूर्णिमा कुमारी, गुमला की अष्टम उरांव और अमीषा बाखला भी चयनित हुई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब झारखंड से छह प्लेयर एक साथ इंडियन टीम में शामिल हुई हैं।


बता दें कि जमशेदपुर में 15 से 25 मार्च तक अंडर 18 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में इंडियन टीम हिस्सा लेगी। ऐसा पहली बार है कि झारखंड में इंटरनेशनल कंप्टीशन होने जा रही है। जिसमें इंडिया, बांगलादेश और नेपाल की टीम शामिल होगी। इनके बीच अंडर 18 सैफ महिला फुटबॉल मैच खेला जाएगा। 


जमशेदपुर में 15 से 25 मार्च तक होनेवाली अंडर 18 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम खेलेगी। यह पहली बार है कि झारखंड में फुटबॉल की कोईअंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। इस बात की घोषणा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने की। झारखंड की 6 बेटियों का चयन भी फेडरेशन ने किया है। जो इंडियन फुटबॉल टीम के लिए खेलेंगी। 


जमशेदपुर के जेआरडी कॉम्पलेक्स में महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ। वही झारखंड की एक और प्लेयर प्रतीक्षा लकड़ा को इंडिया कैंप में आमंत्रित किया गया है। सिमडेगा की रहने वाली प्रतीक्षा रविवार को जमशेदपुर पहुंचेगी और यहां चल रहे अंडर 20 टीम के कैंप से जुड़ेंगी। 


प्रतिक्षा लकड़ा साई सेटर रांची की प्रशिक्षु हैं। पूर्व में वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं। प्रतीक्षा को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट  प्रमाण पत्र के साथ कैंप बुलाया गया है। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव गुलाम रब्बानी ने बताया कि एक साथ 6 बेटियों का चयन झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

टैग्स