ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बने

DESK: इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में डेरेन ब्रावो का विकेट लेने के

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में डेरेन ब्रावो का विकेट लेने के बाद बुमराह ने ये कामयाबी अपने नाम पर कर ली है. ब्रावो को आउट करते हुए बुमराह ने कई कमाल के रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जसप्रीत बुमराह सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने अपने टेस्ट करियर के 11वें मैच में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया है. बुमराह से पहले मो. शमी और वेंकटेश प्रसाद तेज गेंदबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे. दोनों ने 13वें टेस्ट मैच में ये कमाल किया था. अब बुमराह ने इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए सिर्फ 11 मैच में 50 टेस्ट विकेट लेकर इतिहास रच दिया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता