ब्रेकिंग
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 47 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी; कई रिकॉर्ड भी तोड़ेBihar News: बिहार में बस किराए में वृद्धि, परिवहन विभाग ने 10 से 15 फीसदी किया बढ़ोतरी; जानें..प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी: बिहार के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की होगी जांच; इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानबिहार के इस रेलखंड पर तीसरी लाइन परियोजना को मंजूरी, 962 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्पविशेष अभियान में पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 अपराधियों को किया गिरफ्तारIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 47 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी; कई रिकॉर्ड भी तोड़ेBihar News: बिहार में बस किराए में वृद्धि, परिवहन विभाग ने 10 से 15 फीसदी किया बढ़ोतरी; जानें..प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी: बिहार के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की होगी जांच; इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानबिहार के इस रेलखंड पर तीसरी लाइन परियोजना को मंजूरी, 962 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्पविशेष अभियान में पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 47 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी; कई रिकॉर्ड भी तोड़े

IPL 2026: आईपीएल 2026 क्वालिफायर-2 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों पर 96 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और राजस्थान रॉयल्स को 214 रन तक पहुंचाया।

IPL 2026
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। इस बार उनकी पारी सिर्फ आक्रामक शॉट्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें संयम और मैच की स्थिति के अनुसार खेली गई जिम्मेदारी भी साफ दिखाई दी।


न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए और 204.26 के स्ट्राइक रेट से रन जुटाए।


शुरुआती ओवरों में वैभव ने समझदारी से बल्लेबाजी की और विकेट बचाने पर ध्यान दिया। इसके बाद उन्होंने सेट होने के बाद गुजरात के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोल दिया। हालांकि वह 96 रन पर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए और एक बार फिर नर्वस नाइंटीज का शिकार बने।


यह तीसरी बार है जब वैभव 90 के स्कोर के आसपास आउट हुए हैं। इसके साथ ही वह डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ IPL में सबसे ज्यादा बार 90s में आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। वैभव की इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 45 रनों की अहम पारी खेली, जबकि डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 11 गेंदों पर 38 रन बनाकर तेज फिनिश दिया।


इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह IPL इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 440 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल (545 गेंदें) के नाम था।


इसके अलावा वह IPL में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 23 पारियों में किया, जबकि शॉन मार्श 21 पारियों के साथ पहले स्थान पर हैं।


आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक 775 रन बना चुके हैं और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में विराट कोहली के 2016 में बनाए गए 973 रन अभी भी शीर्ष पर हैं। कम उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसने भारतीय क्रिकेट को एक नया उभरता हुआ सुपरस्टार दे दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता