ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2023 से बाहर हुए केएल राहुल और जयदेव उनादकट, टॉस कराने पहुंचे क्रुणाल पंड्या

DESK : लखनऊ सुपर जाएंट्स यानी एलएसजी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो खिलाड़ी फिलहाल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक कि कप्तान केएल राहुल को टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ सकता है, जबकि ते

 IPL 2023 से बाहर हुए केएल राहुल और जयदेव उनादकट, टॉस कराने पहुंचे  क्रुणाल पंड्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लखनऊ सुपर जाएंट्स यानी एलएसजी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो खिलाड़ी फिलहाल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक कि कप्तान केएल राहुल को टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ सकता है, जबकि तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का भी इंजरी अपडेट सामने आ गया है। वह भी मैदान पर उतरने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में टीम के कप्तानी कुणाल पंड्या को दी गई है। 


दरअसल , लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान जांघ में गंभीर चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गये हैं। जबकि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के कंधे की स्थिति भी गंभीर है और वह भी इस आईपीएल से बाहर हो गए हैं। राहुल को दाहिनी जांघ में यह चोट मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री के पास रोकने की कोशिश के दौरान लगी थी।



वही, इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन का 45वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो गया है। चेन्नई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। इस मैच में केएल राहुल और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के चोटिल होने के कारण लखनऊ कमजोर पड़ सकती है।