ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नहीं रहे फुटबॉल के बेताज बादशाह, 82 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से कैंसर से थे पीड़ित

DESK : तीन बार के फीफा विश्व कप विजेता रहे ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने अपने इंस्टाग्राम पर दी।

नहीं रहे फुटबॉल के बेताज बादशाह, 82 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से कैंसर से थे पीड़ित
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : तीन बार के फीफा विश्व कप विजेता रहे ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने लिखा 'हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपसे असीम प्यार करते हैं। शांति से रहें। 


बता दें कि,पेले को विश्व के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, वो तीन बार फीफा विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वो कैंसर से पीड़ित थे। 29 नवंबर को सांस लेने में परेशानी होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। पेले का नाम पूरा नाम या यूँ कह लें की असली नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो है। 


जानकारी हो कि, पेले को कैंसर था। पिछले दिनों कीमोथेरेपी के लिए उनको साओ पाओलो के अल्बर्ट आइंस्टीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनको बाद में सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। बीते काफी साल से पेले बीमार चल रहे थे। घुटने, किडनी, रीढ़ और कूल्हे से संबंधित तमाम दिक्कतों का सामना पेले कर रहे थे।


गौरतलब हो कि, पेले ने जन्म के बाद ब्राजील में भ्रष्टाचार, सेना के तख्तापलट, दमन और सेंसर को देखा। उन्होंने फुटबॉल को अपनाया। साल 1958 में 17 साल की उम्र में उन्होंने विलक्षण खेल प्रतिभा के तहत अपने देश को पहली बार फुटबॉल का विश्व विजेता बना दिया। इसके बाद पेले के खेल की वजह से ब्राजील ने 1962 और 1970 के भी फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिए। पेले ब्राजीली नेशनल टीम के अलावा ब्राजीलियन क्लब Santos की ओर से खेलते थे। उन्होंने अपने करियर के 1366 मैचों में कुल 1281 गोल किए। उनका गोल औसत 0.94 प्रति मैच था, जिसे फुटबॉल जगत में बेहतरीन माना जाता है. वे दुनिया के एकमात्र फुटबाल खिलाड़ी थे, जिन्होंने 3 बार वर्ल्ड कप जीता।