ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

तीसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को चटाई धूल, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

DESK: गुयाना में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया ने मेजबान वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात दे दी. टीम इंडिया ने इसी के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से वेस्टइंडीज

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: गुयाना में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया ने मेजबान वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात दे दी. टीम इंडिया ने इसी के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 146 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 150 रन बना लिए और मेजबान टीम को धूल चटा दी. दीपक चहर की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान विराट कोहली (59) और ऋषभ पंत (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को हरा दिया. वेस्टइंडीज के लिए कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए जबकि पॉवेल ने 32 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से दीपक चहर ने 3, नवदीप सैनी ने 2 और राहुल चहर ने एक विकेट लिया.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता