ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे आज, भारत के लिए आज 'करो या मरो' की स्थिती

DESK : भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रही तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. चेन्नई में खेले पहले गए पहले मैच में एकतरफा मात खाने वाली भारतीय टीम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रही तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. चेन्नई में खेले पहले गए पहले मैच में एकतरफा मात खाने वाली भारतीय टीम के पास आज सीरीज में वापसी करने की चुनौती है. वहीं विंडीज टीम दूसरा मुकाबला जीत लेती है तो वह 17 साल बाद भारतीय जमीन पर वनडे सीरीज जीतेगी.

वेस्टइंडीज की टीम चेन्नई में होने वाली पहले वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है, जिसके बाद आज भारत के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका है. यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.

संभावित दोनों टीमें-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।


वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील अंबरीश, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, इविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल और हेडेन वॉल्श जूनियर