ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

INDIA vs BANGLADESH 2022: फैंस के लिए गुड न्यूज, फिटनेस टेस्ट पास कर टीम से जुड़े रोहित शर्मा

DESK: क्रिकेट प्रमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा अब खेलने के लिए पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अपनी अंगूठे की चोट से उबर चुके हैं। अंगूठे

INDIA vs BANGLADESH 2022: फैंस के लिए गुड न्यूज, फिटनेस टेस्ट पास कर टीम से जुड़े रोहित शर्मा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: क्रिकेट प्रमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा अब खेलने के लिए पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अपनी अंगूठे की चोट से उबर चुके हैं। अंगूठे में चोट के कारण रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के अलावा पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा।


दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चोटिल होने के बाद रोहित शर्मा को भारत लौटना पड़ा था। कप्तान रोहित शर्मा बैंगलोर क नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम से जुड़ने को तैयार हैं। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रोहित शर्मा ने ज्यादा समय तक बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन फिटनेस टेस्ट पास करने में कामयाब रहे।


रोहित शर्मा ने इससे पहले आखिरी टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। श्रीलंका सीरीज के बाद से वह टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट चटगांव में खेला गया था। भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा शामिल होंगे।

टैग्स