ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

IND vs AUS: मोहाली में 27 साल बाद मिली जीत, भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

DESK: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उसने टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। मोहाली के मैदान पर 27 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रे

IND vs AUS: मोहाली में 27 साल बाद मिली जीत, भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उसने टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। मोहाली के मैदान पर 27 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की है। इससे पहले इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत की आखिरी जीत नवंबर 1996 में आई थी। तब भारत ने कंगारू टीम को 5 रनों से शिकस्त दिया था।


भारत के लिए पहले गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाए। वहीं बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने 74 और रुतुराज गायकवाड़ ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 50 और केएल राहुल ने नाबाद 58 रन बनाए।


मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 276 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत की टीम ने 8 गेंद शेष रहते 5 विकेट से बाज़ी अपने नाम कर ली। मोहाली में 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत मिली है।