ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

पुणे टेस्ट: पहले दिन भारतीय बैट्समैनों का जलवा, मयंक अग्रवाल ने फिर जमाया शतक, भारत 275/3

PUNE: पुणे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर दमदार बल्लबाजी की और खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 275 रनों का अच्छा खासा स्कोर खड़ा कर दिया. पहले टेस्ट में दोहरा शतक लग

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PUNE: पुणे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर दमदार बल्लबाजी की और खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 275 रनों का अच्छा खासा स्कोर खड़ा कर दिया. पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल ने इस टेस्ट में भी शानदार बल्लेबाजी की और शतक जमाया. मयंक ने 108 रन बनाए. खेल खत्म होने तक कप्तान विराट कोहली 63 रनों पर जबकि आजिंक्य रहाणे 18 रनों पर नॉट आउट थे.   हालांकि पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इस टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके और महज 14 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए.

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और सपाट विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तीनों विकेट तेज गेंदबाज रबाडा ने लिए. भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजार ने हाफ सेंचुरी जमाई और 54 रनों का योगदान दिया.

बता दें कि विशाखापट्टनम टेस्ट मैच जीतकर भारत तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है.