ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 257 रनों से दी वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त, 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा

DESK: जमैका में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से करारी शिकस्त दे दी है. इसी के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर भारत ने 2-0 से कब्जा जमा लिया है.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: जमैका में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से करारी शिकस्त दे दी है. इसी के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर भारत ने 2-0 से कब्जा जमा लिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का शानदार आगाज किया है और अब उसके 120 अंक हो गए हैं. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने हनुमा विहारी (111*) के शतक और कप्तान विराट कोहली (76) और ईशांत शर्मा (57) के अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 416 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. वहीं बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को पहली पारी में 117 रनों पर ढेर कर दिया. पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 299 रनों की बढ़त हासिल की. भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन नहीं दिया और दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 168 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और वेस्टइंडीज के सामने 468 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 210 रनों पर ढेर हो गई और टीम इंडिया ने चौथे दिन ही जीत दर्ज कर ली. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए शमारह ब्रूक्स ने सर्वाधिक 50 रन बनाए. कप्तान जेसन होल्डर ने 39 और जेरमेन ब्लैकवुड ने 38 रन का योगदान दिया. भारत के लिए मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता