ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

IND vs SA 2nd ODI: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज भिड़ंत, रांची में खेला जाएगा दूसरा मुकाबला

DESK : टीम इंडिया के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका की टीम से होने वाली है। दोनों टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज यानी रविवार को दूसरा मुकाबला

IND vs SA 2nd ODI: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज भिड़ंत, रांची में खेला जाएगा दूसरा मुकाबला
First Bihar
2 मिनट

DESK : टीम इंडिया के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका की टीम से होने वाली है। दोनों टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज यानी रविवार को दूसरा मुकाबला है, जो रांची में खेला जाएगा। पहले मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब इस टीम को खुद को साबित करने के लिए दूसरा मुकाबला है। 




पहले मुलकाबले में टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी थी. ऐसे में सीरीज में वापसी करने के लिए भारतीय गेंदबाजों को हर हाल में चलना होगा. दरअसल, दीपक चाहर पीठ पहले ही दोनों टेस्ट से आउट हो चुके हैं. उनके पीठ में कुछ तकलीफ आ गई थी. बीसीसीआई ने दीपक चाहर के जगह वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में रिप्लेस कर दिया. मोहम्मद सिराज और आवेश खान अब तक प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं. पहले मुकाबले में रवि बिश्नोई भी काफी महंगे साबित हुए थे, ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. 




भारत के जो क्रिकेटर्स आज मैच खेलेंगे उनमें शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार , शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी शामिल हैं.




वहीं, साउथ अफ्रीका से टेम्बा बावुमा (कप्तान), जानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्किया और एंडिले फेहलुक्वायो को खेलने का मौका मिला है.

टैग्स