ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

किंग्सटन टेस्ट: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

DESK: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे किंग्सटन टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. टीम इंडिया क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे किंग्सटन टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. टीम इंडिया की नजरें दूसरा टेस्ट जीतकर वेस्टइंडीज का 2-0 से सफाया करने पर है. बता दें कि एंटीगा में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया था. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही इस सीरीज में विराट ब्रिगेड पूरे 120 अंक बटोरने को तैयार है. वह एंटीगा टेस्ट 318 रनों के विशाल अंतर से जीतकर पहले ही 60 अंक हासिल कर चुकी है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल हैं. हर सीरीज के 120 अंक होंगे. दो मैचों की सीरीज में एक मैच के 60 अंक होंगे तो तीन मैचों की सीरीज में एक मैच के 40 अंक होंगे. टाई से आधे अंक मिलेंगे, जबकि ड्रॉ पर 3:1 के अनुपात में बांटा जाएगा.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता