ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

हॉकी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, फाइनल मैच में जापान को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

DESK: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 5-1 से शिकस्त दी है। इस जीत के

हॉकी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, फाइनल मैच में जापान को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 5-1 से शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से बेहद शानादार खेल देखने को मिला। भारत के आगे जापान की टीम सिर्फ एक गोल करने में कामयाब रही।


भारतीय टीम की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे अधिक दो गोल दागे। वहीं मनप्रीत सिंह, अभिषेक और अमित रोहिदास ने भी एक-एक गोल किया। इसके जवाब में जापान की टीम सिर्फ एक गोल दाग सकी। जापान की तरफ से सेरेन तनाका ने इकलौता गोल किया। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट प्राप्त कर लिया है। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाएगा।


बता दें कि टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में चौथी बार गोल्ड जीता है। इससे पहले भारतीय टीम ने 1966, 1998 और 2014 में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा इंडिया की हॉकी टीम ने 9 रजत और 3 कांस्य भी जीते हैं। 2013 के बाद भारत-जापान के बीच कुल 28 मुकाबले हुए, जिसमें 23 मैच में भारत ने जीत हासिल की जबकि तीन मैच जापान ने जीते और दो ड्रॉ रहे।