ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

जल्द आ रहा है शोले 2, हार्दिक पंड्या ने किया एलान, शेयर की धोनी संग खूबसूरत तस्वीरें

RANCHI: कल यानी 27 जनवरी को रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेला जाना है। T-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़

जल्द आ रहा है शोले 2, हार्दिक पंड्या ने किया एलान, शेयर की धोनी संग खूबसूरत तस्वीरें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: कल यानी 27 जनवरी को रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेला जाना है। T-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते हुए टीम की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है। T-20 मुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। हार्दिक ने धोनी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।


हार्दिक ने एमएस धोनी से मुलाकत की दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में हार्दिक और धोनी एक बाइक पर बैठे हुए हैं। हार्दिक और धोनी जिस बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं वह बॉलीवुड मूवी शोले की उस बाइक से मेल खा रही है, जिसकी सवारी और धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने फिल्म शोले में की थी। हार्दिक ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'शोले 2 जल्द ही आ रहा है.' हार्दिक और धोनी इस तस्वीर में जय और वीरू के रोल में नजर आ रहे हैं। 


हार्दिक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वह कहां की हैं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि तस्वीर धोनी के गैराज की हैं। जानकारी के मुताबिक T-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी के यहां डिनर पार्टी इंज्वाय किया। इस दौरान धोनी ने टीम इंडिया के प्लेयर्स को जरूरी टिप्स भी दिए हैं। होम ग्राउंड होने के कारण धोनी रांची के मैदान की सभी बारीकियों की अच्छी जानकारी रखते हैं। 


जल्द आ रहा है शोले 2, हार्दिक पंड्या ने किया एलान, शेयर की धोनी संग खूबसूरत तस्वीरें

टैग्स