ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गौतम गंभीर को मिली नई जिम्मेदारी, टीम इंडिया के बने हेड कोच, राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे

DESK: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नई जिम्मेदारी मिली है। गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। वो अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इ

गौतम गंभीर को मिली नई जिम्मेदारी, टीम इंडिया के बने हेड कोच, राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नई जिम्मेदारी मिली है। गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। वो अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस बात का ऐलान किया है। 


बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला था। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप तक ही उनका कार्यकाल था लेकिन तब बीसीसीआई ने उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया था। T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया। 


अब गौतम गंभीर को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है। गौतम गंभीर अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया है। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की घोषणा की है। उन्होंने लिखा कि मॉडर्न-डे क्रिकेट का विकास तेजी से हुआ है और गंभीर ने इसे बड़े करीब से देखा हैं। 


गौतम ने अपने करियर में कई कठिनाइयों को पार किया है। उन्होंने अलग-अलग रोल निभाया है। मुझे भरोसा है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आइडियल पर्सन है। उनका क्लियर विजन, एक्सपीरिएंस उन्हें भारतीय टीम की कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए से सक्षम बनाता है।


टैग्स