ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

दूसरे टी 20 मैच के लिए रांची पहुंची भारतीय टीम, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

रांची : बड़ी खबर रांची से आ रही है जहाँ दूसरे T-20 मैच खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं. रांची एयरपोर्ट से निकलकर खिलाड़ी सीधे रेडिसन ब

दूसरे टी 20 मैच के लिए रांची पहुंची भारतीय टीम, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

रांची : बड़ी खबर रांची से आ रही है जहाँ दूसरे T-20 मैच खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं. रांची एयरपोर्ट से निकलकर खिलाड़ी सीधे रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना हो गए हैं. इन क्रिकेटरों के पहुंचने से पहले ही ठहरने वाले स्थान मेन रोड के रेडिशन ब्लू होटल के रोड को बेरिकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से झारखंड पुलिस के अधिकारी व जवानों को तैनात कर दिया गया है.


आपको बता दें कि 19 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड T-20 का दूसरा मैच होना है. इसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी जयपुर से सीधे रांची पहुँच गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक 38 हजार क्षमता वाले इस स्टेडियम में दूसरे T-20 मैच के लिए सभी टिकट बिक गये हैं. ऐसे में मैच वाले दिन दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरे रहने की उम्मीद है.


वहीं 100 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर हुई है. होईकोर्ट के एडवोकेट धीरज कुमार ने इसे कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है. उनका मानना है कि स्टेडियम में 100 फीसदी उपस्थिति की अनुमति दिये जाने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने का अंदेशा है.

टैग्स