ब्रेकिंग
मधुबनी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए भाई-बहन, बहन की मौत; भाई की हालत गंभीरलघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींमधुबनी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए भाई-बहन, बहन की मौत; भाई की हालत गंभीरलघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखीं

ICC Test Rankings: दुनिया के सबसे बेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इस दिग्गज को पीछे छोड़ बनें वर्ल्ड नंबर-1

DESK : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कहर बरपाने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में विश्व के नंबर-1 गेंदबाज बन गए ह

ICC Test Rankings: दुनिया के सबसे बेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इस दिग्गज को पीछे छोड़ बनें वर्ल्ड नंबर-1
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कहर बरपाने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में विश्व के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। इसमें बुमराह ने दो दिग्गजों को पीछे छोड़ते पहला स्थान हासिल किया है। 


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने आठ विकेट लिए थे। बुमराह ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत बुमराह ने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दो दिग्गज गेंदबाजों को पटखनी दी। बुमराह अब टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। 


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे नंबर पर थे। जबकि भारत के बुमराह तीसरे पायदान पर थे। अब बुमराह ने इन दोनों तेज गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी जसप्रीत बुमराह के अब 883 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं रबाडा के अब 872 रेटिंग अंक हैं। लिहाजा रबाडा अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इसके अलावा जोश हेजलवुड 860 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 


गौरतलब हो कि पहले भी बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज थे. 30 अक्टूबर को बुमराह से नंबर वन का खिताब छिना था। तब बुमराह को पीछे छोड़ कगिसो रबाडा टेस्ट में वर्ल्ड नंबर वन बने थे। अब 27 दिन बाद फिर बुमराह ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के दो अन्य गेंदबाज भी टॉप-10 में शामिल हैं। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चौथे नंबर पर हैं। वहीं उनके साथ बॉलर रवींद्र जडेजा सातवें स्थान पर काबिज हैं।