ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

अगले 2 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे धोनी, सैनिकों के साथ वक्त बिताने का लिया फैसला

DESK : महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास और वेस्टइंडीज दौरे को लेकर चल रहे तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. धोनी ने BCCI को यह जानकारी दे दी है कि वे अगले दो महीने किसी भी तरह की क्र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास और वेस्टइंडीज दौरे को लेकर चल रहे तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. धोनी ने BCCI को यह जानकारी दे दी है कि वे अगले दो महीने किसी भी तरह की क्रिकेट के लिए अनुपलब्ध रहेंगे. महेंद्र सिंह धोनी अगले 2 महीनों के लिए पैरा सैन्य रेजिमेंट में शामिल हो रहे हैं. धोनी के इस फैसले के साथ ही यह साफ हो गया है कि वे वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे. BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि 'धोनी ने यह कहा है कि वे वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाएंगे. वे अगले दो महीने के लिए पैरामिलिट्री रेजिमेंट में समय बिताएंगे. उन्होंने रविवार को होने वाली चयनसमिति की बैठक से पहले यह फैसला लिया. उन्होंने कप्तान विराट कोहली और एमएसके प्रसाद को भी सूचित कर दिया.’ बता दें कि टीम इंडिया तीन अगस्त से वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही है. जहां तीन टी-20 इंटरनेशनल, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेला जाएगा हैं. वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन रविवार को किया जाएगा.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता