ब्रेकिंग
एक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीपटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानाझारखंड के राज्यपाल ने घटाया कारकेड, पीएम मोदी के ‘सेव फ्यूल’ मंत्र पर सिर्फ 4 गाड़ियों का फैसलाBihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया एक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीपटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानाझारखंड के राज्यपाल ने घटाया कारकेड, पीएम मोदी के ‘सेव फ्यूल’ मंत्र पर सिर्फ 4 गाड़ियों का फैसलाBihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया

दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप में इंडिया की बढ़ाई थी मुश्किलें

DESK : दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को तत्काल प्रभाव से रेड बॉल क्रिकेट छोड़ दिया, यानी उन्होंने टेस्ट फॉ

 दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप में इंडिया की बढ़ाई थी मुश्किलें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को तत्काल प्रभाव से रेड बॉल क्रिकेट छोड़ दिया, यानी उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद क्लासन वनडे और टी20 सीरीज में खलेते हुए नजर आएंगे। 


दरअसल, 32 साल के हेनरिक क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट मैच खेले हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, वनडे और टी20 सीरीज में वह खेले थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रखने वाले क्लासेन को 2019 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, क्लासेन को वाइट बॉल क्रिकेट का स्पेशलिस्ट माना जाता है। इन्होंने  2023 में वनडे में क्लासेन ने 172 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 


वहीं, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की प्रेस रिलीज में हेनरिक क्लासेन ने कहा, "लंबे वक्त तक सोचने के बाद मैं यह फैसला ले रहा हूं।  मैंने रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।  यह एक कठिन निर्णय है जो मैंने लिया है, क्योंकि यह अब तक खेल का मेरा पसंदीदा प्रारूप है। मैदान के अंदर और बाहर जिन बैटल्स का मैंने सामना किया, उन्होंने ही मुझे आज क्रिकेटर बनाया है. यह एक शानदार यात्रा रही है और मुझे खुशी है कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सका। "


इसके आगे उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "मेरी बैगी टेस्ट कैप अब तक मुझे दी गई सबसे कीमती कैप है. उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने मेरे रेड-बॉल करियर में भूमिका निभाई और मुझे उस क्रिकेटर के रूप में आकार दिया जो मैं आज हूं. लेकिन अभी एक नई चुनौती इंतजार कर रही है।"


उधर, दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट में हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 13 की औसत से 104 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 35 रन रहा। 2019 में डेब्यू करने वाले क्लासेन ने मार्च 2023 में अपना आखिरी टेस्ट खेला, फिर भी उन्हें सिर्फ चार मैचों में ही मौका मिला। हालांकि, वनडे और टी20 में क्लासेन का शानदार रिकॉर्ड है। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए वाइट बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे। 

संबंधित खबरें