ब्रेकिंग
बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा

बिहार: नियुक्ति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे खिलाड़ी, सरकार पर भविष्य से खिलवाड़ करने का करने आरोप

PATNA: बिहार में खेल और खिलाड़ियों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं हैं। रोजगार और संसाधन उपलब्ध कराने के मांग को लेकर बड़ी संख्या में खिलाड़ी राजधानी पटना की सड़कों पर उतर गए हैं

बिहार: नियुक्ति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे खिलाड़ी, सरकार पर भविष्य से खिलवाड़ करने का करने आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में खेल और खिलाड़ियों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं हैं। रोजगार और संसाधन उपलब्ध कराने के मांग को लेकर बड़ी संख्या में खिलाड़ी राजधानी पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। पटना के डाकबंगला चौराहा पर सैकड़ों खिलाड़ी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के बैनर तले खिलाड़ी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार सरकार खेल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर ही है। बिहार में खेल और खिलाड़ियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। राज्य में न तो खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार संसाधन उपलब्ध करा रही है और ना ही सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों की नियुक्ति ही की जा रही है। जिससे खिलाड़ी के समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।


इस मौके पर प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों ने सरकार से नौकरी की मांग करते हुए राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की ताकि वे खेल के क्षेत्र में देश और राज्य का नाम रोशन कर सकें। उनका कहना था कि नौकरी की आश में वे लंबे समय से इतजार कर रहे हैं लेकिन अब उनका घैर्य जवाब दे रहा है।

टैग्स