ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News : पटना के पुनपुन में जल्द ही एक भव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा। जिसमें क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल इत्यादि समेत तमाम खेलों को आयोजित किया जाएगा।

Bihar News : पटना के पुनपुन में डुमरी मौजा को एक भव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण करने के लिए चुना गया है। यह स्टेडियम 100 एकड़ में फैला होगा। इसके लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है और जैसे ही राज्य सरकार की सहमति मिलती है, भूमि के अधिग्रहण की भी प्रक्

BIHAR NEWS
sports stadium punpun
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News : पटना के पुनपुन में डुमरी मौजा को एक भव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण करने के लिए चुना गया है। यह स्टेडियम 100 एकड़ में फैला होगा। इसके लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है और जैसे ही राज्य सरकार की सहमति मिलती है, भूमि के अधिग्रहण की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


आयोजित किए जा सकेंगे 22 तरह के खेल

बताया जा रहा है कि किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू होगी। इस स्टेडियम में करीब 22 तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे। वहीं यह स्टेडियम राजगीर के स्टेडियम से भी विशाल होने जा रहा है। प्रशासन की तरफ से इसकी कार्ययोजना भी तैयार की जा चुकी है और इसे राज्य सरकार को भेज दिया गया है।


राजगीर के खेल परिसर से बड़ा होगा स्टेडियम

बता दें कि राजगीर का खेल परिसर 90 एकड़ में बनाया गया था। जबकि पुनपुन स्टेडियम 100 एकड़ में फैला होगा। तैयार होने के बाद यहाँ क्रिकेट, वॉलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन, गोल्फ, खो-खो, मुक्केबाजी इत्यादि समेत करीब 22 खेलों का आयोजन किया जा सकेगा।


3 साल में बनकर होगा तैयार

किस खेल के लिए मैदान या कोर्ट कितना बड़ा होने जा रहा इसका निर्णय जल्द खेल विभाग द्वारा लिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस खेल परिसर को अगले 3 साल में तैयार कर लिया जाएगा। वहीं पटना रिंग रोड के समीप इस परिसर को बनाने का कारण यह है ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को सुविधा हो।


जल्द शुरू होगी किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया

जल्द राज्य सरकार की ओर से राशि आवंटित की जाएगी और किसानों को उनकी जमीनों के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताते चलें कि करीब 2 माह पहले ही प्रशासन की ओर से यह प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेज दिया गया था। पटना-गया फोरलेन और बिहटा-सरमेरा फोरलेन के पास बने इस परिसर के तैयार हो जाने के बाद यहाँ खेल संबंधी गतिविधियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेंगी।



खिलाड़ियों के रहने की भी सुविधा

जबकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए यहाँ रहने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग होगी। जिससे फायदा यह होगा कि खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना शहर में आने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।