ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

IND vs AFG 2nd T20: भारत ने अफगानिस्तान को हराया, 6 विकेट से शानदार जीत

DESK: इंदौर T20 मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हरा दिया है। टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शिवम द

IND vs AFG 2nd T20: भारत ने अफगानिस्तान को हराया, 6 विकेट से शानदार जीत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इंदौर T20 मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हरा दिया है। टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की तूफानी पारी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से आसानी से हरा दिया।


अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य दिया था। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली इंडियन टीम ने यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे की शानदार पारियों की बदौलत महज 15.4 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। टीम इंडिया ने 3 T20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।


 भारत के खिलाफ अपने T-20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद अफगानिस्तान को दूसरे मैच में हार का मुंह देखना पड़ गया।  यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंद में 68 रन बनाये वही शिवम दुबे ने 32 गेंद में 63 रन हासिल किये। बता दें कि 3 मैच की T-20 सीरीज में भारत की यह लगातार दूसरी जीत थी। अब 17 जनवरी को आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा।


टैग्स