ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम “पवन सिंह की वजह से टूट गया मेरा घर”..कथा सुनने आई महिला ने अनिरुद्धाचार्य को बताई अपनी पीड़ाNEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देशमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम “पवन सिंह की वजह से टूट गया मेरा घर”..कथा सुनने आई महिला ने अनिरुद्धाचार्य को बताई अपनी पीड़ाNEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मेडल जीतकर भारत लौटी हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया जोरदार स्वागत

DELHI: पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम स्वदेश लौट आई है। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद फैन्स ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका

मेडल जीतकर भारत लौटी हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया जोरदार स्वागत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम स्वदेश लौट आई है। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद फैन्स ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस भी किए।


दरअसल, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन एक भी गोल नहीं हो सका था हालांकि दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने बाजी मार ली थी और मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल कर दियाथा। स्पेन की यह खुशी अधिक समय तक नहीं रही और टीम के कैप्टन हरमनप्रीत ने गोल दाग दिया था। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं थी।


तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम काफी आक्रामक रही। शुरुआत में ही भारत ने दूसरा गोल भी दाग दिया था। 33वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर का लाभ उठाया और गोल कर दिया था। 35वें मिनट पर अभिषेक को ग्रीन कार्ड दिखा दिया गया हालांकि 37वें मिनट पर मैदान में भी आ गए थे। तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त रही और टीम इंडिया ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया था।


बॉन्ड जीतने के बाद हॉकी टीम भारत लौट आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने जोरदार स्वागत किया। हॉकी टीम के खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, अमित रोहिदास, राज कुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह, और संजय ओलंपिक समापन के बाद स्वदेश लौटेंगे। वहीं टीम के कैप्टन हरमनप्रीत समेत अन्य खिलाड़ी शनिवार की सुबह भारत लौट आए। एयरपोर्ट पर कैप्टन हरमनप्रीत ने मेडल लुक दिया।

संबंधित खबरें