ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति

WTC Final Scenario: बारिश की वजह से पहले दिन का खेल हुआ रद्द, ड्रॉ हुई सीरीज तो डब्ल्यूटीसी फाइनल पर पड़ेगा असर?

DESK : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी बुधवार 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का हिस्सा है। बेंगलुरु के एम चि

  WTC Final Scenario: बारिश की वजह से पहले दिन का खेल हुआ रद्द, ड्रॉ हुई सीरीज तो डब्ल्यूटीसी फाइनल पर पड़ेगा असर?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी बुधवार 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का हिस्सा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन पहले ही दिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। यहां तक टॉस भी नहीं पाया। पहला और दूसरा सेशन रद्द होने के बाद अंपायर ने पहले दिन के खेल को रद्द करने का फैसला किया।


दरअसल, रोहित शर्मा की कप्तानी भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज जीतना काफी अहम है। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत जाती है तो वह WTC Final के लिए लगभग अपनी जगह बना लेगी। वहीं, अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट सीरीज हार जाती है या फिर सीरीज ड्रॉ पर समाप्त होती है, तो इसका असर WTC Final के समीकरण पर पड़ेगा। 


जानकारी हो कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अगर टीम इंडिया 3-0 से जीत दर्ज कर लेगी तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह लगभग बना लेगी। इसके साथ ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक मैच जीतना होगा। अगर ऐसा हो जाता है तो भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगा।


बता दें कि आईसीसी ने पिछले महीने में ये एलान किया था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के तीसरे सेशन का फाइनल अगले साल यानी 2025 में 11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। आईसीसी ने इस मैच के लिए 16 जून को रिजर्व डे रखा है। पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी लॉर्ड्स के पास है।