ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए.. कब होगी टक्कर

DESK : क्रिकेट के सबसे बड़े महा मुकाबले यानी भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही टक्कर होने वाली है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। 27 अगस्त से

एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए.. कब होगी टक्कर
Editor
2 मिनट

DESK : क्रिकेट के सबसे बड़े महा मुकाबले यानी भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही टक्कर होने वाली है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। 27 अगस्त से एशिया कप का आयोजन में श्रीलंका में किया जाएगा। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को होगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अपनी सालाना बैठक में एशिया कप का शेड्यूल जारी किया है। 


T20 वर्ल्ड कप के पहले भारत और पाकिस्तान की टीमों की भिड़ंत को देखने के लिए लोग ज्यादा उत्सुक होंगे। आपको बता दें कि साल 1984 में एशिया कप वनडे टूर्नामेंट के फॉर्मेट में शुरू किया गया था लेकिन साल 2016 में पहली बार इसे T20 फॉर्मेट में खेला गया। इस साल होने वाले एशिया कप T20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। इसके पहले साल 2020 में इसका आयोजन होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण तब एशिया कप टी20 मुकाबले का आयोजन नहीं हो पाया था। 


एशिया कप का आयोजन अब तक के 14 दफे हो चुका है। हर 2 साल के अंतराल पर एशिया कप का आयोजन में होते रहा है लेकिन कई ऐसे मौके भी आए हैं जब एशिया कप के आयोजन में 4 साल का अंतराल हुआ है। एशिया कप टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। भारत ने 14 में से 7 बार इस टूर्नामेंट को जीता है जबकि श्रीलंका आप 5 बार और पाकिस्तान दो बार एशिया कप का खिताब जीतने में सफल रहा है। देश की टीम को अब तक के एशिया कप जीतने में सफलता नहीं मिली है। इस बार एशिया कप में कुल 6 टीमें भाग लेगी भारत और पाकिस्तान के अलावे श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की टीम में रहेंगी जबकि यूएई, कुवैत और सिंगापुर के साथ हांगकांग के बीच क्वालीफाई मैच खेले जाएंगे।

टैग्स