ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

एशिया कप: बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान का मैच रद्द, बैटिंग नहीं कर सकी पाक टीम

DESK: लगातार हो रही बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान का मैच रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी शुरू ही नहीं हो पाई। मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक

एशिया कप: बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान का मैच रद्द, बैटिंग नहीं कर सकी पाक टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लगातार हो रही बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान का मैच रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी शुरू ही नहीं हो पाई। मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले हैं। पाकिस्तान की टीम कुल 3 पॉइंट के साथ सुपर 4 में पहुंच गई है।


भारतीय टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रन का टारगेट दिया था लेकिन बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी शुरू भी नहीं हो सकी। पहली पारी 7:44 बजे खत्म हुई थी, 8:14 बजे तक दूसरी पारी शुरू होनी थी लेकिन लगातार हो रही बारिश ने मैच में खलल डाल दी।


मैच का कटऑफ टाइम रात 10:27 तय किया गया था। यानी इस समय तक मैच दोबारा शुरू हो जाता तो पाकिस्तान की पारी में कम से कम 20 ओवर हो पाते। वनडे मैच नतीजा सामने आने के लिए 20 ओवर का खेल जरूरी है हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण मैच रद्द करने का फैसला ले लिया गया।