ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया को पहली बार T-20 चैंपियन बनाने वाले स्टार खिलाड़ी एरोन फिंच ने लिया संन्यास

DESK: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलीड़ी एरोन फिंच ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। एरोन फिंच 12 साल से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे थे। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए

ऑस्ट्रेलिया को पहली बार T-20 चैंपियन बनाने वाले स्टार खिलाड़ी एरोन फिंच ने लिया संन्यास
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलीड़ी एरोन फिंच ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। एरोन फिंच 12 साल से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे थे। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 साल खेलते हुए 8 हजार से अधिक रन बनाए।फिंच ऑस्ट्रेलिया को पहला ICC मेन्स T20 विश्व कप खिताब दिलाने वाले कप्तान हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में वनडे से संन्यास ले लिया था।


ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 12 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के दौरान एरोन फिंच ने 5 टेस्ट, 103 टी20 और 146 वनडे खेले हैं।फिंच 76 टी20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की नेतृत्व करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई हैं। फिंच ने एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाए हैं। यह मैच फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में खेला था। जिसमें फिंच ने 76 गेंदों पर 172 रनों की पारी खेली थी। 


बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी फिंच ने 12 साल के करियर में 254 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 2021 में फिंच ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व चैंपियन बनाया था। ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ने कहा कि- "अहसास हुआ कि मैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक नहीं खेल पाऊंगा। ऐसे में संन्यास लेना का यही समय सही है और टीम के समय देने का ताकि आगामी इवेंट के लिए तैयारी पूरी हो सके"।

टैग्स