बिहारBihar News: उद्योग मंत्री के सुझाव को केंद्र सरकार ने माना, 'नीतीश मिश्रा' ने मखाना बोर्ड की रूप रेखा को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा था पत्र...
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के मखाना विकास से जुड़े सुझावों को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर बताया कि उनके सुझावों को राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के कार्यक्रमों में शामिल किया गया है।











