ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

Bihar News: बिहार बाल श्रमिक आयोग का गठन, भाजपा प्रवक्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने बाल श्रमिक आयोग का गठन किया है। अशोक कुमार को अध्यक्ष और भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आयोग में विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों को पदेन सदस्य बनाया गया है।

बिहार बाल श्रमिक आयोग  अशोक कुमार अध्यक्ष  अरविंद कुमार सिंह भाजपा  Bihar Child Labour Commission  Bihar Labour Department News  बाल मजदूरी आयोग बिहार  श्रेयसी सिंह विधायक  पदेन सदस्य आयोग बिहार
© Google
Viveka Nand
1 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने बाल श्रमिक आयोग का गठन किया है. इस संबंध में श्रम संसाधन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. अशोक कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.


विधायक श्रेयसी सिंह, रामविलास कामत, विजय सिंह, अनिल कुमार और विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह को सदस्य बनाया गया है. वहीं सुशील कुमार और शौकत अली को भी सदस्य बनाया गया है. पदेन सदस्यों में अधिकारियों को रखा गया है.


श्रम आयुक्त बिहार, निदेशक अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव ,प्राथमिक शिक्षा के निदेशक, मुख्य कारखाना निरीक्षक, समाज कल्याण विभाग के निदेशक, जन शिक्षा के निदेशक, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास विभाग के निदेशक को पदेन सदस्य बनाया गया है. आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों की कार्यकाल 3 वर्षों का होगा.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता