Election2025मंत्री बंदर है...? सत्ता पक्ष ने तेजस्वी का विरोध किया तो स्पीकर नंदकिशोर यादव BJP कोटे के मंत्रियों से भिड़ गए, कल भी डिप्टी CM से हुई थी भिड़ंत
बिहार विधानसभा में आज फिर सत्ता पक्ष और स्पीकर के बीच टकराव देखने को मिला। तेजस्वी यादव ने SIR मुद्दा उठाया तो मंत्री प्रेम कुमार उनके बयान का जवाब देना चाहते थे, लेकिन स्पीकर नंदकिशोर यादव भड़क गए और कार्यवाही स्थगित करने की धमकी दी।











