ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कब है होली: 14 मार्च या फिर 15 मार्च, जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त

लोग अपने-अपने रिश्तेदारों को कॉल करके पूछ रहे हैं कि आप कब होली मना रहे हैं। कुछ लोग तो कह रहे हैं बहुत कंफ्यूजन है भाई 14 को मनाए कि 15 को..तो किसी का कहना है कि हम दोनों दिन होली मनाएंगे।

BIHAR
कब है होली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HOLI 2025: इस बार होली कब है? यह सवाल लोग एक दूसरे से कर रहे हैं। हर कॉलोनी और मुहल्ले में लोग आजकल यही सवाल कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि आप लोग कब होली मना रहे हैं। कोई 14 मार्च तो कोई 15 मार्च को होली मनाने की बात कर रहा है। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन 13 मार्च हो होगा। 


होलिका दहन होली के एक दिन पहले किया जाता है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को होली मनाया जाता है। ऐसे में इस बार होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। 13 मार्च को होलिका दहन और इसके अगले दिन 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 


फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन का इस बार शुभ मुहूर्त 13 मार्च रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा और 14 मार्च को रात्रि 12 बजकर 30 मिनट पर तिथि का समापन होगा। जबकि भद्रा का साया होलिका दहन के दिन सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू हो जाएगा और समापन रात के 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। करीब 13 घंटे तक भद्रा का साया रहेगा और 11.26 PM के बाद होलिका दहन किया जाएगा। 


वही कुछ पुजारियों का कहना है कि हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का समय 13 मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर पूरी रात है। पूर्णिमा तिथि को शुरुआती दौर से रात के 11:26 बजे तक भद्रा का साया रहेगा और होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:27 बजे से 12:30 बजे तक ही है। ऐसे में कुछ लोग 14 मार्च को तो कुछ उदया तिथि के अनुसार 15 मार्च को होली का उत्सव मनाएंगे।


 इस साल दो दिन लोग रंगो का त्योहार होली मनाएंगे। अभी भी लोग अपने-अपने रिश्तेदारों को कॉल करके पूछ रहे हैं कि आप कब होली मना रहे हैं। कुछ लोग तो कह रहे हैं बहुत कंफ्यूजन है भाई 14 को मनाए कि 15 को.. तो किसी का कहना है कि हम दोनों दिन होली मनाएंगे। एक छोटी होली और दूसरी बड़ी होली को धूमधाम के साथ मनाएंगे। 

टैग्स