ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Premanand Maharaj: शादी के लिए सच्चे जीवनसाथी की तलाश कैसे करें? प्रेमानंद महाराज ने बताए उपाए

Premanand Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने एक महिला द्वारा विवाह में सही जीवनसाथी चुनने के सवाल पर आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया। महाराज के सत्संग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

Premanand Maharaj
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रतिष्ठित संत प्रेमानंद महाराज को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग उनके सत्संग में भाग लेने और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करने आते हैं। वे न केवल सांसारिक समस्याओं का समाधान सुझाते हैं, बल्कि आध्यात्मिक जीवन की दिशा भी दिखाते हैं।


हाल ही में सत्संग के दौरान एक महिला ने प्रेमानंद महाराज से विवाह में सही जीवनसाथी के चयन को लेकर प्रश्न पूछा। इस पर उन्होंने सहज और गहन उत्तर दिया। उन्होंने कहा, "सबसे पहले भगवान से यह प्रार्थना करें कि वह हमें संयमित और पवित्र जीवनसाथी प्रदान करें। यदि हम स्वयं पवित्र और सदाचारी होंगे, तभी हमें योग्य जीवनसाथी मिलेगा।"


उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि माता सीता ने योग्य वर पाने के लिए माता गौरी की पूजा की थी। पूजा से प्रसन्न होकर माता गौरी ने उन्हें मनचाहा वर श्रीराम के रूप में दिया। महाराज ने लड़कियों को सलाह दी कि वे भी माता गौरी की पूजा, सोमवार व्रत और भोलेनाथ का स्मरण करें।


बता दें कि प्रेमानंद महाराज का सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रभाव है। उनके उपदेशों के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं और लाखों की संख्या में लोग उन्हें सुनते और अनुकरण करते हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके आश्रम में दर्शन हेतु पहुंचे थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता