ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

बिहार : महाशिवरात्रि पर गाड़ीवान बन गए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बैलगाड़ी पर निकाली शिव की बारात

HAJIPUR : पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शिवभक्त अपने अपने तरीके से भोलेनाथ को खुश करने में लगे हैं। सुबह से ही शिवालयों में बड़ी संख्या में शि

बिहार : महाशिवरात्रि पर गाड़ीवान बन गए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बैलगाड़ी पर निकाली शिव की बारात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR : पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शिवभक्त अपने अपने तरीके से भोलेनाथ को खुश करने में लगे हैं। सुबह से ही शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्तों का जमावड़ा लगा है। इस अवसर पर शिव बारात निकालने की भी पुरानी परंपरा रही है। ऐसे में बिहार के हाजीपुर में निकलने वाले शिव बारात की बात ही निराली है।


वैशाली में आयोजित शिव बारात का अपना खास महत्व है। यहां देश के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भोलेनाथ के गाड़ीवान की भूमिका में नजर आए। हाजीपुर के पातालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद केंद्रीय मंत्री बैलगाड़ी पर सवार हुए और भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद त्रिलोकीनाथ की बारात लेकर रवाना हो गए। शिव बारात में बैलगाड़ी को फूल-मालाओं से सजाया गया और उस पर भगवान शिव की मूर्ति विराजमान की गई थी। महादेव की आरती करने के बाद केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने खुद बैलों को हांका। इस शिव बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


इस मौके पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि हाजीपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर से शिव बारात निकालने की पुरानी परंपरा है। जिसमें हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग भगवान का दर्शन कर सकें इसको लेकर शिव बारात निकाली जाती है। केंद्रीय मंत्री ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ अपने सभी भक्तों स्वस्थ और खुशहाल रखें। उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की भोलेनाथ से प्रार्थना की।


बताते चलें कि हाजीपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाले इस भव्य शिव बारात की परम्परा काफी पुरानी है। इस शिव बारात को लेकर स्थानीय नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की भी एक परंपरा है। इस भव्य शिव बारात की अगुवाई खुद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करते हैं। शिव पार्वती की पालकी लिए खुद नित्यानंद राय गाड़ीवान बन पूरे शहर में गाड़ी हांकते हैं। सालों से नित्यानंद राय शिव बारात की परंपरा से जुड़े हैं। नित्यानंद राय विधायक, सांसद या मंत्री बनने के बावजूद शिव बारात में गाड़ीवान बनने का मौका नहीं छोड़ते।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें