ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

Ramadan 2025: रमज़ान में खजूर का महत्व – जानिए क्यों रोज़ा खोलने के लिए इसे सबसे अहम माना जाता है?

Ramadan 2025: रमजान के महीने में खजूर का सेवन सिर्फ धार्मिक परंपरा ही नहीं ,बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है ,फास्टिंग के बाद ये फल उर्जा के साथ साथ पाचन में मदद करती है .

रमज़ान, रोज़ा, इफ्तार, खजूर का महत्व, खजूर के फायदे, पैगंबर मुहम्मद, रमज़ान 2025, उपवास, इफ्तार में खजूर, खजूर पोषण, रमज़ान का महत्व, रोज़ा खोलने का तरीका, खजूर स्वास्थ्य लाभ, Ramadan, Roza, Iftar, Im
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

 Ramadan 2025: रमज़ान का महीना इस्लाम में बेहद पाक और रहमतों से भरा होता है। इस दौरान मुसलमान पूरे दिन रोज़ा रखते हैं और इफ्तार के समय सबसे पहले खजूर का सेवन करने की परंपरा है।

रोज़ा खोलने के लिए खजूर का सेवन करने की परंपरा पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से जुड़ी है। हदीस के अनुसार, पैगंबर मुहम्मद ने कहा था कि रोज़ा खोलने के लिए हमेशा खजूर का सेवन करें। यदि खजूर उपलब्ध न हो, तो पानी से रोज़ा खोलना चाहिए। यही कारण है कि इफ्तार के समय खजूर को खास महत्व दिया जाता है।खजूर को सुपरफूड माना जाता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्राकृतिक शुगर, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इफ्तार में खजूर खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। उपवास के बाद शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है, जिसे खजूर तेजी से पूरा करता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर मीठा खाने की इच्छा को नियंत्रित करने में मदद करती है और भूख को सीमित रखती है। खजूर फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और ज्यादा खाने से बचा जा सकता है।रोज़ा खोलने के बाद पेट संवेदनशील होता है, ऐसे में खजूर का सेवन पाचन तंत्र को आराम देता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं को रोकता है। खजूर शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में भी सहायक होता है, जिससे रोज़े के बाद शरीर को राहत मिलती है।

खजूर का सेवन रमज़ान के दौरान विभिन्न रूपों में किया जा सकता है। इसे स्मूदी, लड्डू या पैनकेक में मिलाकर खाने से स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिलता है।रमज़ान के दौरान खजूर का सेवन न केवल धार्मिक दृष्टी महत्व रखता है, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने और ऊर्जा प्रदान करने का भी एक बेहतरीन स्रोत है।रमज़ान के दौरान खजूर का सेवन सिर्फ धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। उपवास के बाद शरीर को ऊर्जा देने और पाचन को दुरुस्त रखने में खजूर का खास महत्व है। आइए जानें, क्यों रोज़ा खोलने के लिए खजूर को सबसे उपयुक्त माना जाता है।

टैग्स