ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

‘बाबू सोना घर में अकेली हूं.. जल्दी आ जाओ; शादीशुदा गर्लफ्रेंड का मैसेज देख प्रेमिका के घर पहुंचा पुराना प्रेमी, फिर हो गया बड़ा कांड

DESK: शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बुलाने पर उससे मिलने जाना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया के जरिए युवक को एक शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया था। एक दिन युवक महिला के बुलाने

‘बाबू सोना घर में अकेली हूं.. जल्दी आ जाओ; शादीशुदा गर्लफ्रेंड का मैसेज देख प्रेमिका के घर पहुंचा पुराना प्रेमी, फिर हो गया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बुलाने पर उससे मिलने जाना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया के जरिए युवक को एक शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया था। एक दिन युवक महिला के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंच गया, जहां उसकी खूब फजीहत हुई। महिला के ससुराल वालों ने युवक को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर महिला के सामने बैठा दिया। घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की है।


जानकारी के मुताबिक, जहाजपुर उपखंड के एक गांव निवासी युवक की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए उसी प्रखंड की रहने वाली शादीशुदा महिला से हो गई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो बात प्यार कर पहुंच गई। फिर क्या था एक दिन महिला ने उसे मैसेज कर बुलाया और कहा कि वह घर में अकेली है। प्रेमिका के बुलावे पर युवक उसके ससुराल पहुंच गया लेकिन इसी बीच इस बात की भनक महिला के ससुराल वालों को लग गई।


इसके बाद ससुराल वालों ने युवक को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांधकर सवालों की झड़ी लगा दी। इसके बाद महिला के ससुराल वाले युवक और उसकी शादीशुदा प्रेमिका को युवक के गांव लेकर पहुंचे, जहां पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के बाद दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल काफी खुश नजर आए। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

टैग्स