ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में कौन-कौन सी चीजें खरीदना माना गया है अशुभ? जानिए... पूरी डिटेल

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 2025 की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है। जानिए... किन चीजों की खरीदारी इस दौरान अशुभ मानी जाती है और क्यों इनसे बचना जरूरी है?

Pitru Paksha 2025
पितृ पक्ष 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 2025 की शुरुआत रविवार, 7 सितंबर से हो रही है, जो 21 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म किए जाते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, यह समय आत्मिक शुद्धि और पितरों की कृपा प्राप्त करने का होता है। साथ ही इस दौरान कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे पितरों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है।


पितृ पक्ष में न करें इन चीजों की खरीदारी 

प्रॉपर्टी और वाहन– इस दौरान घर, जमीन, दुकान, फ्लैट या कोई नया वाहन खरीदना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से पितृ दोष बढ़ सकता है और परिवार को अशांति का सामना करना पड़ सकता है।


गहने और कपड़े – पितृ पक्ष के 15 दिनों में सोने-चांदी के आभूषण, नए कपड़े या वस्त्रों की खरीदारी से बचना चाहिए। नए कपड़ों की बजाय पुराने और सामान्य वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।


 नए बर्तन – इस दौरान घर के लिए नए बर्तनों की खरीदारी भी उचित नहीं मानी जाती। श्राद्ध कर्म के लिए घर के पुराने बर्तन या पारंपरिक पत्तलों का ही उपयोग करना उत्तम होता है।


इलेक्ट्रॉनिक्स और विलासिता की चीजें – फ्रिज, कंप्यूटर, वॉशिंग मशीन, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी इस समय अशुभ मानी जाती है। 


रसोई से जुड़ी चीजें – सरसों का तेल, झाड़ू और नमक जैसी जरूरी चीजें पितृ पक्ष के दौरान नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि इन वस्तुओं की खरीद से त्रिदोष उत्पन्न होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इन सभी वस्तुओं की खरीदारी पितृ पक्ष शुरू होने से पहले ही कर लें, ताकि पितरों की कृपा बनी रहे और जीवन में सुख-शांति बनी रहे।