ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सावन महीना आज से शुरू, शिवालयों की सुरक्षा बढ़ायी गयी

PATNA : सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। सावन के महीने में भोले के भक्त अपने आराध्य की पूजा करते हैं। इस बार भी

सावन महीना आज से शुरू, शिवालयों की सुरक्षा बढ़ायी गयी
Editor
3 मिनट

PATNA : सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। सावन के महीने में भोले के भक्त अपने आराध्य की पूजा करते हैं। इस बार भी कोरोना महामारी के कारण शिव भक्तों को महीने की शुरुआत में मायूसी झेलनी पड़ रही है। सावन का महीना आज से शुरू हो गया है और कल यानि सोमवार के दिन पहली सोमवारी है लेकिन शिवालयों में भक्तों के पूजा पाठ पर महामारी के कारण पाबंदी लगी हुई है। 


सावन के महीने में शिवालयों के पास पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। राज्य में कोरोना महामारी के कारण सभी धार्मिक स्थल आमलोगों के लिए बंद हैं। इसके बावजूद सावन में श्रद्धालु शिवालय आ सकते है। ऐसे में वहां कोरोना प्रोटोकोल का उल्लंघन नहीं हो इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी किया है। इस एडवाजरी के मुताबिक जिला पुलिस अपने यहां स्थित प्रमुख शिवालयों और भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करेगी। पटना के खाजपुरा स्थित शिवालय, बिहटा स्थित शिवालय, मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर, भागलपुर स्थित बूढ़ानाथ मंदिर सहित सभी प्रमुख शिवालयों के पास पुलिस बल की तैनाती की गयी है।



इस बार सावन में चार सोमवारी का संयोग बना है। जिसमें दो कृष्ण पक्ष और दो शुक्ल पक्ष में होंगे। सावन के दूसरे दिन ही पहला सोमवार है। इसके बाद दूसरी सोमवारी दो अगस्त, तीसरी नौ अगस्त व चौथी सोमवारी सोलह अगस्त को है। जुलाई मास में एक सोमवार तो अगस्त में तीन सोमवार होंगे। प्रथम सोमवार को सौभाग्य योग तो वहीं दूसरी और चौथी सोमवारी को सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यमान रहेगा। शुक्ल पक्ष में अष्टमी-नवमी एक दिन होने से इस बार सावन 29 दिनों का होगा। सभी योगों में सर्वार्थ सिद्धि योग सबसे उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस योग में शुद्ध अंतःकरण से भगवान सदाशिव की आराधना करने से मनचाहा वर मिलता है। सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं।

टैग्स