ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी पर जरूर करें, भगवान विष्णु बना देंगे धनवान

PATNA : सनातन धर्म में मार्गशीर्ष मास को बहुत ही पवित्र और लाभकारी माना गया है। इस महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। इसी माह के शुक्ल पक्ष की एकादश

Mokshada Ekadashi 2024:  मोक्षदा एकादशी पर जरूर करें, भगवान विष्णु बना देंगे धनवान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : सनातन धर्म में मार्गशीर्ष मास को बहुत ही पवित्र और लाभकारी माना गया है। इस महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। इसी माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार मोक्षदा एकादशी का व्रत आज यानी 11 दिसंबर को रखा जाएगा।  यह मार्गशीर्ष माह में पड़ती है इसलिए इस एकादशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। 


यह भी सभी एकादशी तिथि की तरह यह भी भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी पर कौन से उपाय करने चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उनके मंत्रों का तुलसी की माला से जाप करें।इसके साथ ही, केसर वाले दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 


एकादशी के व्रत के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। इस दिन केले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए इस दिन केले के पेड़ का पूजन महत्वपूर्ण माना गया है। कहते हैं कि यदि किसी भी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो उसे एकादशी के दिन पेड़ का पूजन करना चाहिए। इससे गुरु देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 


वहीं, मोक्षदा एकादशी के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करें। विशेष रूप से पीली वस्तुओं का दान जरूर करें। यदि संभव हो तो ब्राह्मण को पीले रंग के वस्त्र और पीले रंग के फल व मिठाई दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस एकादशी के दिन पान का एक साफ पत्ता लेकर उसमें केसर से ‘श्रीं’ लिखें और इस पान के पत्तों को श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु के चरणों में चढ़ा दें। अगले दिन इसे धन वाले स्थान यानी तिजोरी या अलमारी में उस पत्ते को रख दे। ऐसा करने से पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और यदि आप किसी कर्ज व लोन से परेशान हैं तो आपको छुटकारा मिलेगा।