ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कार्तिक पूर्णिमा कल: पटना में गंगा स्नान की तैयारी पूरी, 172 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, नाव के परिचालन पर रोक

PATNA: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। इस बार कल 27 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पड़ा है। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते हैं। कार्तिक

कार्तिक पूर्णिमा कल: पटना में गंगा स्नान की तैयारी पूरी, 172 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, नाव के परिचालन पर रोक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। इस बार कल 27 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पड़ा है। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसे लेकर पटना के गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गयी है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। 


172 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है। पटना डीएम और एसएसपी ने इसे लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं और गंगा में डुबकी लगाते हैं। इस दौरान किसी तरह की कोई घटना ना घटे इसे लेकर गंगा घाट की बैरिकेडिंग की गयी है। 


गंगा घाट पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की गयी है। भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती पटना,बाढ़,दानापुर सहित कई जगहों पर की गयी है। पटना के सभी घाट पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। घाट पर पार्किगं की भी व्यवस्था की गयी है। घाट पर गोताखोर भी तैनात रहेंगे। वही इस दौरान गंगा नदी में नाव का परिचालन नहीं होगा। 


इसे लेकर कंट्रोल रूम में बनाया गया है जहां तैनात पुलिस टीम सीसीटीवी के माध्यम से भीड़ पर नजर रखेंगे। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र कार्तिक स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने, दान करने, दीप दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से रोग, दोष  और भय से लोगों को मुक्ति मिलती है। साथ ही सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है।